मनेर: बलुआ गांव स्थित शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व नौ दिवसीय महायज्ञ को लेकर निकाली गई शोभायात्रा
Maner, Patna | Apr 9, 2024 मनेर के बलुआ गांव स्थित शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व नौ दिवसीय महायज्ञ को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा शिव मंदिर से निकाल पूरे इलाके का भ्रमण करते हुए गंगा तट पहुंचे। जहां माथे पर कलश लिए महिला और पुरुष श्रद्धालुओं कलश में गंगातट पहुँचकर कलश जलभरी की। उसके बाद सभी पूजा स्थल पर पहुंचे। जहां पंडितो ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश की स्थापना की।