मनेर: मनेर नगर के एक मोहल्ले से प्रेम-प्रसंग में 2 युवक और 2 युवतियां हुई फरार, परिजनों ने की शिकायत
Maner, Patna | Apr 8, 2024 मनेर नगर के एक मोहल्ले से प्रेम प्रसंग मामले में दो युवको और दो युवतियों के फरार होने की शिकायत परिवार वालों ने मनेर थाना में की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए जुटी हुई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि परिजनों ने शिकायत किया है। उक्त मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।