मनेर: सत्तर गांव में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर की हत्या, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
Maner, Patna | Apr 8, 2024 मनेर थाना क्षेत्र के सत्तर गांव में एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। मौत की घटना को लेकर परिवार वालो के बीच कोहराम मच गया। मृतक सत्तर गांव निवासी पिंटू साव का पुत्र बिट्टू कुमार बताया जा रहा है।