मनेर: महादेव स्थान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक मंचन कार्यक्रम का विधायक ने किया उद्घाटन
Maner, Patna | Apr 8, 2024 मनेर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत महादेव स्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक मंचन कार्यक्रम का मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित करते हुए किया। लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बहुत जरूरी है। नाटक के मंचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम से समाज में जागरूकता आती है। आज का समाज इन चीजों से काफी दूर हो चुकी है।