बीसलपुर: दियोकलिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर होने पर रेफर
दियोरिया कला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दियोकलिया निवासी धीर सिंह ने आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर में रखा जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया इसके बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी परिजनों ने युवक को बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार किया गया है।