प्रैस नोट -
छतराड़ी में अंडर-14 जोनल टूर्नामेंट का आगाज, मुख्य अतिथि अधिवक्ता सुरजीत भरमौरी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
मां शिवशक्ति के चरणों में शीश नवाकर किया शुभारंभ, युवा खिलाड़ियों को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का दिया संदेश
छतराड़ी, 29 अगस्त। पावन धरा छतराड़ी में अंडर-14 जोनल टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। कार्यक्रम में अधिवक्ता सुरजीत भरमौरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और क्षेत्र के नन्हे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम से पहले अधिवक्ता सुरजीत भरमौरी ने मां शिवशक्ति के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को मंच मिलना बेहद सराहनीय है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में खनी जिला परिषद सदस्य सुभाष चंद, जिला सेवादल अध्यक्ष महासू राम, मेजबान पाठशाला छतराड़ी की प्रधानाचार्य मैडम उपल, SMC अध्यक्ष सुखपाल, बीडीसी सदस्य पूर्ण चंद भाटिया, पंचायत प्रधान रिंकू भारद्वाज, रुनकोठी उपप्रधान चमन, सोशल मीडिया प्रभारी विकास जरियल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जोनल टूर्नामेंट में विभिन्न स्कूलों से पहुंचे अंडर-14 खिलाड़ी फुटबॉल, एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। टूर्नामेंट के शुभारंभ से खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
खेल, अनुशासन और प्रतिभा—युवा शक्ति की पहचान। 🇮🇳🏆
Chamba, Chamba | Aug 30, 2026