गायक पंकज पानोतरा का ‘माता कस्से वालिये’ भजन यूट्यूब पर लॉन्च
पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु ने किया भजन का विमोचन
सुरेंद्र ठाकुर
चम्बा | 30 अगस्त 2026
जिला चम्बा के खज्जियार क्षेत्र से संबंध रखने वाले युवा गायक पंकज पानोतरा का दूसरा भजन ‘माता कस्से वालिये’ उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। भजन का विमोचन करियां वार्ड के पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु ने किया।
भजन को संगीत बुल्लेशाह और विशाल पॉल ने दिया है, जबकि इसे गायक सुभाष प्रिंस ने प्रोड्यूस किया है। भजन का वीडियो बॉबी ठाकुर ने तैयार किया है। वीडियो निर्माण में साक्षी डांस ग्रुप ने भी सहयोग दिया है।
गायक पंकज पानोतरा ने बताया कि भजन के वीडियो की शूटिंग चम्बा जिला की विभिन्न खूबसूरत वादियों में की गई है। भजन कस्से वाली माता को समर्पित होने के चलते विशेष रूप से जम्मुहार क्षेत्र स्थित माता के मंदिर और आसपास के प्राकृतिक दृश्यों को वीडियो में शामिल किया गया है।
उन्होंने वीडियो निर्माण में सहयोग करने वाली पूरी टीम का आभार जताते हुए संजय डांस ग्रुप की टीम, साक्षी, तमन्ना अत्री, स्नेहा अत्री, पायल, साहिल राणा, राहुल राणा और अक्षय कुमार का विशेष रूप से धन्यवाद किया।
भजन के विमोचन के अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु ने पंकज पानोतरा को उनके नए भजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर मेहनत और लगन जरूरी है। उन्होंने लोगों से भी ‘माता कस्से वालिये’ भजन को अधिक से अधिक सुनने और कलाकार का उत्साह बढ़ाने की अपील की।
इस अवसर पर वॉइस ऑफ शिमला फेम सुभाष प्रिंस, पंकज, भोपिंद्र, पिंकू, नरेश नेच्छू और महिंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
#manojkumarmanu
#पंकजपानोतरा #माताकस्सेवालिये #कस्सेवालीमाता #चम्बा #चम्बान्यूज #हिमाचलप्रदेश #हिमाचलीगायक #हिमाचलीसंगीत #भजन #भक्तिगीत #जम्मुहार #खज्जियार #PangiLiveNews #HimachalNews #ChambaNews #Bhajan #PankajPanotra
Chamba, Chamba | Aug 30, 2026