भिंड नगर: बरोही थाना पुलिस ने एनएच 719 पर बसों की चेकिंग कर नियम तोड़ने वालों से जुर्माना वसूला
भिंड जिले की बरोही थाना पुलिस ने एनएच 719 थाने के बाहर चेकिंग पॉइंट लगाकर नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए राजस्व की वसूली की। यह कार्रवाई डीएसपी हेडक्वार्टर दीपक तोमर के नेतृत्व में की गई।चेकिंग अभियान के दौरान बसों के दस्तावेज, फिटनेस, परमिट और अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की गई। और सभी को नियम पूरे करने के निर्देश दिए गए