फूलपुर: शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने वाले वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने और उसके गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद शादी से इनकार करने के मामले में फूलपुर पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया वही पुलिस ने आरोपी को आज शनिवार को सुबह दुर्वाषा गेट के पास से गिरफ्तार किया पुलिस के अनुसार, एक युवती ने 11 सितंबर को फूलपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था ।