संदेश: 11 किलोमीटर सड़क के लिए कब तक इंतजार करेगा संदेश
संदेश विधायक राधा चरण साह ने बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विकास मंत्री से भगवतीपुर से संदेश सड़क के निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की मांग की है। बुधवार की शाम 6:00 के करीब विधायक ने कहा है कि करीब 11 किलोमीटर लंबी यह सड़क जनहित के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बावजूद इसके, निर्माण कार्य में देरी से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।