करगहर: बिजली के करंट की चपेट में आने से तीन भैंसों की मौत, टूटे तार से हुआ हादसा, बिजली विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठाते
मठिया गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से तीन भैंसों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पशुपालकों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। जानकारी के अनुसार, बिजली का एक तार टूटकर गांव के आहार (जलाशय) में गिर गया था। इसी दौरान वहां पहुंची भैंसें करंट की चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि इस हादसे में वंश