धरहरा: जनजातीय गरिमा उत्सव: धरहरा के आदिवासी गांवों में जागरूकता अभियान तेज, अधिकारी सरकारी योजनाओं से जोड़ेंगे
धरहरा प्रखंड क्षेत्र के आदिवासी बहुल पंचायतों आजिमगंज, बंगलवा एवं माताडीह में जनजातीय गरिमा उत्सव को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अधिकारियों की टीम ने गांव-गांव पहुंचकर आदिवासी परिवारों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। अभियान का नेतृत्व धरहरा प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने किया।