श्री गंगानगर: जिला कलेक्टर ने आयोजित बैठक में कहा, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रभावशाली शक्ति है सोशल मीडिया
Shree Ganganagar, Ganganagar | Aug 5, 2026
नशा मुक्त गंगानगर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में जिले के प्रमुख सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स एवं डिजिटल माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने वाले युवाओं की बैठक बुधवार को दोपहर 3:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। उपस्थितजनों ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर जनजागरण का संकल्प लिया।