अरवल: अरवल नगर परिषद में 2025-26 के बजट सत्र को लेकर बैठक आयोजित
Arwal, Arwal | Mar 10, 2025 सोमवार दोपहर 12:30 बजे नगर परिषद अरवल के सभागार में बजट सत्र 2025-26 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी ने की। इस दौरान नगर परिषद के अधिकारियों एवं पार्षदों ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विकास योजनाओं, बजटीय प्रावधानों एवं नगर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की समीक्षा की।