अरवल: न्यू अरवल में पार्टी विस्तार अभियान को लेकर जन सुराज की बैठक आयोजित
Arwal, Arwal | Mar 10, 2025 पार्टी के प्रदेश कमेटी सदस्य सह जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष रंजय कुमार की अध्यक्षता में सदर प्रखंड के न्यू अरवल में सोमवार 11:00 बजे बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन को विस्तार करने का निर्णय लेते हुए विधानसभा चुनाव से पहले इसे और मजबूत करने की बात कही गई। लोगों ने कहा कि अरवल जिले के दोनों विधानसभा सीट पर पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।