बल्देवगढ़: फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला का बल्देवगढ़ CHC में पोस्टमार्टम
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत लुहर्रा गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतिका पूजा पत्नी राहुल यादव निवासी लुहर्रा के शव का बल्देवगढ़ CHC में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस के द्वारा मृतिका के शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया। वही पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।