बल्देवगढ़: पतारी गांव में हितग्राहियों को दो महीने से राशन नहीं मिला, कलेक्टर से की शिकायत
बल्देवगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत गुखरई के पतारी गांव में हितग्राहियों को दो माह से राशन नहीं मिला।परेशान हितग्राहियों के द्वारा बल्देवगढ़ जनपद पंचायत में एक बैठक में शामिल होने पहुंचे कलेक्टर अवधेश शर्मा को शिकायती आवेदन सौंपा।और बताया कि सेल्समेन हरिराम लोधी के द्वारा दो माह से राशन नहीं दिया जा रहा है। कलेक्टर ने जांच के आदेश दिये हैं।