बल्देवगढ़: ग्राम अहार में आदिवासी समुदाय के लोगों की ज़मीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप, मामला दर्ज
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम अहार में आदिवासियों की पटैती भूमि पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़ित हरदास आदिवासी के साथ अन्य आदिवासी लोगों के द्वारा थाना में पहुंचकर पुलिस को बताया कि ग्राम अहार में उनकी पटैती भूमि पर गांव की ही अनावेदिका माना बाई लोधी के द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है।जिस पर उचित कार्यवाही करने की मांग की गई।