बल्देवगढ़: लुहर्रा गांव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत लुहर्रा गांव में एक महिला के द्वारा फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या का मामला सामने आया है।जिसमें पुलिस के द्वारा बताया गया कि मृतिका पूजा पत्नी राहुल यादव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम लुहर्रा के द्वारा अज्ञात कारणों के चलते महुआ के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।