बल्देवगढ़: नगर में एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता को लेकर छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली
बल्देवगढ़ संपूर्ण नगर में एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान को लेकर रैली निकाली गई।जिसमे छात्र-छात्राओं के द्वारा नगर के मुख्य बस स्टैंड से बम्होरी तिगैला तक जागरूकता रैली निकालकर लोगों को एचआईवी की जांच कराने के लिए जागरूक किया।बताया कि एचआईवी एड्स को जड़ से मिटाना है और सभी को एचआईवी की जांच करना है।इस प्रकार से नारे लगाते हुए रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।