अनूपगढ़: अनूपगढ़ व्यापार मंडल में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत फोस्टक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ
अनूपगढ़ के व्यापार मंडल में आज बुधवार शाम 6 बजे तक राज्य स्तर पर संचालित शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा स्वीकृत फोस्टक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेतराम खुडिया ने शिविर में फूड विक्रेताओं को खाद्य पदार्थों से संबंधित रखे जाने वाली सावधानियां के बारे में अवगत करवाया गया।