अनूपगढ़: अनूपगढ़ पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
अनूपगढ़ थाने में 25 जनवरी 2025 को दर्ज अनूपगढ़ क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज मंगलवार शाम 4 बजे बताया कि आरोपी वेद प्रकाश पुत्र रामराम निवासी चक 23 ए को गिरफ्तार करने न्यायालय में पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने आरोपी वेद प्रकाश को इस मामले में जेल भेज दिया है।