अनूपगढ़: अनूपगढ़ के राजकीय पशु चिकित्सालय के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को 170 नशीली गोलियों के साथ किया गिरफ्तार
अनूपगढ़ के राजकीय पशु चिकित्सालय के पास पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 170 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल रामनिवास ने आज मंगलवार शाम 5 बजे बताया कि गश्त के दौरान आरोपी पवन कुमार पुत्र लालाराम निवासी चक 2 पी को गिरफ्तार किया है और मौके पर आरोपी से 170 नशीली गोलियां और बिक्री के ₹70 भी बरामद किए हैं।