अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गांव 81 जीबी के पास ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक की हुई मौत
अनूपगढ़ के गांव 81 जीबी के पास आज मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे निराश्रित पशु को बचाते समय एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने के कारण ट्रैक्टर चालक विनोद कुमार निवासी गाँव 71 जीबी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एएसआई कालूराम ने बताया कि मृतक विनोद कुमार के शव का अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।