अनूपगढ़: भरण-पोषण के मामले में पुलिस ने आरोपी को सूरतगढ़ से किया गिरफ्तार, अनूपगढ़ न्यायालय ने भेजा जेल
ग्राम न्यायालय ने भरण पोषण के मामले में पत्नी को कोर्ट के आदेश के बाद भी भरण पोषण भत्ता नहीं देने के मामले में 5बार कुर्की वारंट जारी किए थे मगर आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हुआ था।इस मामले में एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज बुधवार शाम 5 बजे बताया कि आरोपी गुरसेवक सिंह को सूरतगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।