अनूपगढ़: कामरा धर्मशाला अनूपगढ़ में आयोजित निशुल्क बवासीर शल्य चिकित्सा शिविर का एसडीएम ने किया निरीक्षण
अनूपगढ़ की समाजसेवी संस्था महक फाउंडेशन सोसाइटी और आयुर्वेद विभाग के सयुंक्त तत्वाधान में कामरा धर्मशाला में निशुल्क बवासीर शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज सोमवार दोपहर 3:30 बजे एसडीएम सुरेश राव ने दूसरे दिन भी शिविर का निरीक्षण किया। एसडीएम सुरेश राव ने बताया कि शिविर में महक फाउंडेशन सोसाइटी की ओर से शिविर में सभी व्यवस्थाएं बेहतर की है।