मुंगेर: जनता दरबार में आयुक्त के सचिव ने सुनी फरियाद, भूमि विवाद समेत तीन मामलों पर त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश
Munger, Munger | Mar 13, 2026 मुंगेर प्रमंडल कार्यालय में शुक्रवार को आयुक्त के सचिव सुधीर कुमार द्वारा आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की गई। जनता दरबार में कुल तीन आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें दो मुंगेर जिले से तथा एक लखीसराय जिले से संबंधित था। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, जमीन के नाम पर पैसे की ठगी तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों की शिकायतें शामिल थ