*_दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7_*
*_सच्चाई के साथ हरदम_*
*👉🏾👉🏾 श्री सिद्ध पीठ बड़केश्वर महादेव मंदिर में रोज पहुंच रहे श्रद्धालु, आस्था के केंद्र में उमड़ रही भीड़!!*
*👉🏾👉🏾 बिग बॉस में नजर आने वाली तानिया मित्तल ने भी किए बड़केश्वर महादेव के दर्शन, मंदिर में की पूजा-अर्चना!!*
*मिर्जापुर/सहारनपुर*
_थाना मिर्जापुर के शाकुम्भरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर बडकला श्री सिद्ध पीठ बड़केश्वर महादेव मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो जाती है और दिनभर भक्त भगवान शिव के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना करते नजर आते हैं।श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन करते हैं। मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहता है और श्रद्धालु श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेते हैं। स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।इसी क्रम में बिग बॉस से जुड़ीं तानिया मित्तल ने भी श्री सिद्ध पीठ बड़केश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उनके मंदिर पहुंचने की जानकारी सामने आने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी उत्सुकता देखने को मिली।मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि बड़केश्वर महादेव मंदिर में उन्हें आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। यही वजह है कि प्रतिदिन यहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती दिखाई दे रही है।धार्मिक आस्था और पर्यटन की दृष्टि से भी बड़केश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र की पहचान लगातार मजबूत हो रही है!!_
District Magistrate Saharanpur Saharanpur Police Vishva Hindu Parishad -VHP Imran Masood Naresh Saini Government of UP #Saharanpur #psmirzapur #shivmandir #balkeshwar #mahadev #shakumbhari