लक्ष्मणगढ़: खंडेला में लगातार बारिश से सहरिया बस्ती में जलभराव, लोगों की आवाजाही प्रभावित
खंडेला क्षेत्र में करीब 3 दिनों से लगातार बारिश के वजह से सहरिया बस्ती में कीचड़ और गंदगी फैल गई है। जल निकासी की समस्या के कारण लोग पैदल भी निकलने में मुश्किल महसूस कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने सफाई और जल निकासी की नियमित व्यवस्था न होने की बात कही है।