तुरकौलिया: बालगंगा नहर स्थित शिव मंदिर से अज्ञात चोरों ने मंदिर की घंटी सहित अन्य सामान चुराया, पुलिस में की गई शिकायत
बालगंगा नहर स्थित शिव मंदिर से अज्ञात चोरों ने मंदिर की घण्टी सहित अन्य सामान चुराई,पुलिस से की शिकायत। स्थानीय लोगो के अनुसार मंदिर में घण्टी,गगरी, पीतल के वर्तन पूजा के लिए रखा गया था। लेकिन अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई। मनोज ठाकुर ने पुलिस से शिकायत की है। थानाध्यक्ष धनन्जय कुमार ने शनिवार बताया कि चोरों की पहचान के साथ जांच तेज कर दी गई हैं।