पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन पर ऑपरेशन क्लीन के तहत 8 मोबाइल चोर, 8 महंगे मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार
पटना जंक्शन पर रेल पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में ऑपरेशन क्लीन के तहत बड़ी सफलता मिली है। छापेमारी अभियान के दौरान प्लेटफ़ॉर्म और ट्रेनों से सक्रिय 8 मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया गया है। रेल पुलिस ने इनके पास से 1.20 लाख रुपये मूल्य के 8 महंगे मोबाइल बरामद किए हैं। रेल एसपी अमृतेन्दु शेखर ठाकुर ने रविवार दोपहर करीब 1 बजे प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।