पटना ग्रामीण: पटना पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, भाजपा और चुनाव आयोग की असलियत जनता के सामने आई
महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा से पटना लौटे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए इस यात्रा को भी ऐतिहासिक बताया है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की असलियत जनता के सामने आ गई है। बता दे की वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के खिलाफ महागठबंधन के द्वारा बिहार में वोटर अधिकार यात्रा की जा रही है।