चित्रकूट: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली रवाना
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने का दिया संदेश
चित्रकूट। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को कोतवाली कर्वी से जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। रैली को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी सहायता से जुड़ी सुविधाओं के प्रति जागरूक करने के साथ ही आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
वहीं डेली 24 भारत के संवाददाता दिनेश सिंह कुशवाहा ने महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह से खास बातचीत की। इस दौरान महिला सुरक्षा, सम्मान और जागरूकता अभियान के महत्व को लेकर चर्चा की गई।
डेली 24 भारत | संवाददाता: दिनेश सिंह कुशवाहा
Karwi, Chitrakoot | Oct 11, 2026