मेहरमा: मेहरमा थाना परिसर में एसडीपीओ की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Meherma, Godda | Oct 8, 2026 मेहरमा प्रखंड अंतर्गत दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति का बैठक का हुआ आयोजन। मेहरमा थाना परिसर में, जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा वरुण रजक के द्वारा किया गया। मौके पर सभी दुर्गा पूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बड़ी दुर्गा मंदिर पीरोजपुर, काली स्थान दुर्गा मंदिर पत्तीचक, इटहरी दुर्गा पूजा समिति, सिंघाड़ी सहित अन्य समिति सदस्य मौजूद रहे।