पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव बैठक में हुए भावुक, बोले- पार्टी या परिवार? मेरी जगह किसी और को चुन लो
बिहार विधानसभा चुनाव में हार और पारिवारिक कलह के बीच नेता प्रतिपक्ष चुने गए पूर्व डिप्टी सीएम व राजद नेता तेजस्वी यादव सोमवार को विधायक दल की मीटिंग में भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वह नेतृत्व छोड़ने को तैयार हैं और विधायक दल किसी अन्य व्यक्ति को अपना नेता चुन सकता है। उन्होंने कथित तौर पर कहा, "पार्टी देखूं या परिवार?"