पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग: यारपुर डोमखाना में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़
गर्दनीबाग के यारपुर डोमखाना में सोमवार की देर रात पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के विरुद्ध छापेमारी की, जिसमें 2 शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और शराब की कई बोतलें भी बरामद की। जब पुलिस वहां से लौटने लगी तो उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और गिरफ्तार किए गए दो शराब कारोबारी को भी छुड़ाने की कोशिश की गई।