पटना ग्रामीण: चुनाव में करारी हार के बाद प्रशांत किशोर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मौन उपवास कर करेंगे प्रायश्चित
पाटलिपुत्र गोलंबर के पास जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 6 महीने के अंदर जिन महिलाओं को उन्होंने ₹10000 रोजगार के लिए दिए हैं उन्हें अगर ₹200000 देते हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे।