लालबर्रा: तेज आंधी-तूफान का कहर: पेड़ और बिजली के पोल गिरे, लालबर्रा के आधा दर्जन गांव अंधकार में डूबे
लालबर्रा। मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम मिरेगांव और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार (10 जून) दोपहर 3 बजे अचानक आए भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर विशालकाय पेड़ धराशायी हो गए, जिससे बिजली के तार टूटकर अस्त-व्यस्त हो गए। तूफान का रुख इतना जोरदार था कि विद्युत पोल भी उखड़कर जमीन पर आ गिरे। इस प्राकृतिक आपदा के