फारबिसगंज: फारबिसगंज के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किया पुतला दहन
फारबिसगंज में शनिवार को शाम 4 बजे के करीब राहुल गांधी पर दरभंगा में प्राथमिकी दर्ज करने के विरोध में नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फारबिसगंज स्टेशन चौक पर एकत्रित हो कर मुख्य मंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन करते हुए जम कर नारेबाजी किया.