करछना: देवरीया गांव में दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरों ने नगदी सहित लाखों का जेवरात किया चोरी
घूरपुर थाना क्षेत्र के देवरिया का निवासी राम बहादुर शाहू के यहां बुधवार तथा बृहस्पतिवार के मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर के अंदर घुस गए। अलमारी में रखा 20 हजार रुपए तथा लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात उठा ले गए। बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।