बाह: पिनाहट में चंबल का जलस्तर घटा, स्टीमर सेवा बहाल होने से ग्रामीणों को मिली राहत
पिनाहट में चंबल नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद शनिवार सुबह पिनाहट स्थित चंबल घाट पर स्टीमर सेवा फिर से शुरू कर दी गई। पिछले दिनों जलस्तर बढ़ने पर सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने नाव संचालन पर रोक लगा दी थी। जलस्तर में लगभग दो मीटर की गिरावट आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और सुबह करीब नौ बजे यात्रियों के आवागमन की अनुमति दे दी। स्टीमर