शाजापुर: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिलेभर के बच्चों को खिलाई जा रही एल्बेंडाजोल टैबलेट, आंगनबाड़ी केंद्र से MLA ने की शुरुआत
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर मंगलवार को पेट के कीड़े मारने के लिए जिले के सरकारी, प्राइवेट स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्रों के करीब 3 लाख 91 हजार 166 बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली खिलाई जा रही है । शाजापुर में वार्ड तीन के आंगनबाड़ी से विधायक अरुण भीमावद इसकी शुरुआत की वहीं मुख्य आयोजन स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ ।