उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला अंतर्गत धामपुर के खारी कुआं मुख्य बाजार में रविवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। इलाके में स्थित एक जर्जर पेड़ का भारी हिस्सा अचानक टूटकर मुख्य बिजली की लाइनों पर आ गिरा। पेड़ के दबाव से बिजली के हाई-टेंशन तार टूटकर सीधे सड़क पर गिर गए, जिसकी चपेट में आकर वहां से गुजर रहे एक बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गए।तारों के गिरते ही सड़क पर करंट फैल गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इसी बीच मौके पर मौजूद स्थानीय दुकानदार पंकज अग्रवाल और आशीष ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने तुरंत लाठी-डंडे और प्लास्टिक की कुर्सी की मदद से जान जोखिम में डालकर बुजुर्ग को लाइव तारों से अलग किया। यह रोंगटे खड़े कर देने वाली पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई। घायल बुजुर्ग को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने इस घटना के बाद बिजली विभाग और प्रशासन के खिलाफ जर्जर पेड़ों व ढीले तारों को न हटाने को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया है।"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo