ढीमरखेड़ा: थाना ढीमरखेड़ा में आदतन अपराधियों की चेकिंग
ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों एवं अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग एवं सत्यापन की कार्यवाही की गई अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा आदतन अपराधियों की वर्तमान गतिविधियों, आजीविका एवं आपराधिक प्रवृत्तियों की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही उन्हें अपराध से दूर रहने एवं कानून व्यवस्था भंग न करने की समझाइश दी गई।