झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के बैनर तले जिला अध्यक्ष मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में हाटग़म्हरिया प्रखंड के केन्दपोसी रेलवे स्टेशन से प्रखंड विकास पदाधिकारी हाटग़म्हरिया कार्यालय तक 6 किलोमीटर पद यात्रा जुलूस कर कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।तिरिया ने कहा कि सभी सरकारी काम पर बाहरी मजदूरों से काम लिया जा रहा है जिससे स्थानीय मजदूरों को काम नहीं मिल रहा।