जमुई: जमुई कोर्ट ने हत्या कर शव छुपाने के मामले में एक अभियुक्त को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, लगाया ₹20,000 जुर्माना
Jamui, Jamui | May 27, 2026 जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय सुधीर सिन्हा ने लगातार हत्या के दूसरे मामले में संजय रविदास को हत्या की धारा 302 भदवि में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और 20 हज़ार रुपया का जुर्माना भी लगाया है। लाश छुपाने की धारा 201 में उसे 5 साल की सजा और 5000 जुर्माना भी लगाया गया। उक्त जानकारी बुधवार को दिन के 11:00 बजे हुई है।