नवगछिया शहर को जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से नवगछिया बाजार में सुबह 9:00 बजे से रात 8:00 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुजीत वारसी ने बताया कि निर्धारित समय में बाजार क्षेत्र में बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर सख्ती से रोक रहेगी और नियम तोड़ने वालों पर चालान किया जाएगा।