डूंगरपुर में पेट्रोल पंप पर 'फ्यूल थेफ्ट', 2550 का डीजल भरवाकर बिना नंबर प्लेट की कार फरार
डूंगरपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है... जहां एक शातिर कार चालक पेट्रोल पंप कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।
घटना शहर के बस स्टैंड क्षेत्र स्थित नेहा पेट्रोल पंप की है। रात करीब 12 बजे सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली कार पंप पर पहुंची। कार सवारों ने 2550 रुपए का डीजल भरवाया... लेकिन पैसे देने की बजाय जैसे ही कर्मी आगे बढ़ा, चालक ने गाड़ी दौड़ा दी और मौके से फरार हो गया।
पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पंप संचालक की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर बिना नंबर वाली कार और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
#Dungarpur #CrimeNews #FuelTheft #RajasthanNews #CCTVFootage CrimeUpdate