शामली: डीएम आलोक यादव ने शामली के आरकेपीजी कॉलेज में छात्र—छात्राओं से संवाद किया, सफलता के लिए किया प्रेरित
Shamli, Shamli | Aug 22, 2026 शनिवार को डीएम शामली आलोक यादव आरके पीजी कॉलेज शामली में पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया और उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। संवाद कार्यक्रम के दौरान डीएम ने कहा कि सफलता कभी खत्म नहीं होती, निरंतर अभ्यास से ही सफलता प्राप्त होती है। इसलिए कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करें, सफलता जरूर प्राप्त होगी।