मुशहरी: स्कूलों की मनमानी पर सख्ती, आयुक्त गिरिवर दयाल ने कहा: एक ही दुकान से किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव गलत
तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल ने स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर एक ही दुकान से किताब और ड्रेस खरीदने के दबाव को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने कहा कि कई अभिभावकों ने शिकायत की है कि उन्हें कोर्स की किताबों के साथ-साथ महंगी सप्लीमेंट्री किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सीबीएससी बोर्ड और सरकार क